फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Grenade attack accused arrested in Jalandhar

Yamuna Nagar News: जालंधर में ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Grenade attack accused arrested in Jalandhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर (यमुनानगर)। पंजाब के जालंधर के गांव रायुपर रसूलपुर इलाके में एनआरआई यू-ट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करने के आरोपी हार्दिक कांबोज को पंजाब पुलिस ने व्यासपुर के गांव बिहटा से सोमवार रात को गिरफ्तार किया। व्यासपुर थाने में करीब तीन घंटे तक पूछताछ करने के बाद अपने साथ पंजाब लेकर चली गई।
बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस जब हार्दिक को व्यासपुर से जालंधर में एक जगह पर असलहों की निशानदेही कराने के लिए लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग में एक गोली टांग पर लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

व्यासपुर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि 18 वर्षीय हार्दिक कांबोज नाम के युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। पंजाब पुलिस ने मकसूदा थाने में एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पंजाब पुलिस के एसपी, डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी ढाई से तीन घंटे तक व्यासपुर थाने में रहे। इस दौरान लंबी पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस हार्दिक कांबोज को सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पंजाब के जालंधर के रायपुर रसूलपुर गांव में 16 मार्च की देर रात यू-ट्यूबर के घर पर ग्रेनेड फेंका गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। ऐसे में इस मामले के यमुनानगर से जुड़े। इसके बाद पंजाब पुलिस सोमवार की देर रात को व्यासपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में दबिश देकर हार्दिक कांबोज को काबू कर लिया। युवक पर हमले में शामिल होने के आरोप है।

पांवटा साहिब बोलकर गया था घर से हार्दिक
जानकारी के अनुसार हार्दिक अपने परिवार को यह कहकर गया था कि वह हिमाचल के पांवटा साहिब जा रहा है। वह सोमवार की देर शाम घर पहुंचा था। हार्दिक की माता सपना गृहिणी व पिता जितेंद्र कुमार किसान हैं। माता अपने मायके उत्तराखंड के विकासनगर में अधिकतर समय रहती थी, ऐसे में हार्दिक भी अपनी माता के पास अधिकतर समय व्यतीत करता था। उसके पिता ने कुछ साल पहले कपालमोचन मार्ग पर मैकेनिक की दुकान की थी। दुकान को कुछ समय के बाद बंद कर दिया था। गांव बिहटा में रणजीतपुर मुख्य मार्ग पर राजकीय स्कूल के सामने हार्दिक का घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed