{"_id":"67b77be74ddac67532001124","slug":"govindpuri-marg-lit-up-with-fancy-decorative-lights-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133404-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फैंसी डेकोरेटिव लाइटों से जगमग हुआ गोविंदपुरी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फैंसी डेकोरेटिव लाइटों से जगमग हुआ गोविंदपुरी मार्ग
Fri, 21 Feb 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम की ओर से सात करोड़ 19 लाख की लागत से शहर के तीन मुख्य मार्गाें का सुंदरीकरण किया जाना है। इसके तहत गोविंदपुरी रोड पर मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक के बीच फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाने का कार्य पूरा हो गया है।
इससे पहले जिमखाना क्लब रोड पर फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाई गई थी। दोनों मार्ग अब फैंसी डेकोरेटिव लाइट से जगमग होने लगे हैं। अब जल्द ही वर्कशॉप रोड पर फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएंगी। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि जिमखाना क्लब रोड व गोविंदपुरी मार्ग पर फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
जिमखाना क्लब रोड पर फुटपाथ बनाने,पेड़ पौधों की बाउंड्री बनाने और टाइल्स लगाने का कार्य प्रगति पर है। दिव्य नगर योजना के तहत तीनों मार्गों के सुंदरीकरण पर सात करोड़ 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत से जिमखाना क्लब रोड, 3.78 करोड़ रुपये से शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक वर्कशॉप रोड व 81 लाख रुपये की लागत से मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक गोविंदपुरी रोड का सुंदरीकरण किया जाना है। तीनों मार्गों पर फैंसी डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी। पैदल राहगीरों के लिए फुटपाथ बनेंगे। साथ ही फुटपाथ पर जगह-जगह वाहन पार्किंग व राहगीरों के बैठने को बेंच व रेड स्टोन लगाए जाएंगे।