{"_id":"6a271bd30fdfcfde5c068d1c","slug":"governments-effigy-burned-in-protest-against-trade-deal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157446-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेड डील के विरोध में फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेड डील के विरोध में फूंका सरकार का पुतला
Tue, 09 Jun 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी करते भाकियू शहीद भगत सिंह के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के बैनर तले किसानों ने सोमवार को एमएल वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।
जिलाध्यक्ष जसप्रीत सिंह बलौली ने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। उनका आरोप था कि इस समझौते के लागू होने से विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार में अधिक अवसर मिलेंगे, जिससे देश के किसानों को अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। इससे कृषि क्षेत्र के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं और मांगों को नजरअंदाज कर विदेशी हितों को प्राथमिकता दे रही है। किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस ट्रेड डील को लागू करने का प्रयास किया तो किसान संगठन प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। साथ ही सरकार से किसान हितों की रक्षा करते हुए प्रस्तावित ट्रेड डील को रद्द करने की मांग की।