फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government's action in the paddy scam is a mere show: Abhay

Yamuna Nagar News: धान घोटाले में सरकार की कार्रवाई दिखावा ः अभय

Mon, 15 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Government's action in the paddy scam is a mere show: Abhay
वार्ता करते इनेलो पार्टी के सुप्रीमो अभय चौटाला। संवाद - फोटो : reasi news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रविवार को इनेलो के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला यमुनानगर पहुंचे। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के निवास स्थान पर पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। चौटाला ने कहा कि इस सरकार में 11 नहीं बल्कि 21 घोटाले हुए हैं। भाजपा को धान घोटाले के बारे में सारी जानकारी है, लेकिन जो कार्रवाई की गई वह महज एक दिखावा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर खुद बड़ा एक्शन लेना चाहिए था और यही हाल कांग्रेस पार्टी का है। ये पार्टी भाजपा से मिली हुई है। चौटाला ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि भारी बारिश से हुए नुकसान के बावजूद सरकार किसानों की पूरी तरह अनदेखी कर रही है। सरकारी पोर्टल पर करीब 31 लाख एकड़ भूमि को नुकसानग्रस्त दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कई जगहों पर आज भी पानी खड़ा है और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। अभय सिंह आरोप लगाते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। बारिश से धान की गुणवत्ता खराब होने के कारण मंडियों में किसानों का धान नहीं खरीदा गया। इसके बाद बाहर से मोटा धान लाकर हरियाणा की मंडियों में 500-700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर कॉलिंग अटेंशन देने और स्टेडियमों में स्टील पोल रखरखाव की लापरवाही पर चर्चा की मांग की बात कही। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बदहाली, हर वर्ग की परेशानी और शिक्षा व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति पर भी सरकार को घेरा। परीक्षा परिणामों में बार-बार बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed