फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government school

Yamuna Nagar News: खेलों का सामान खरीदने के लिए 84 स्कूलों को मिले एक-एक लाख रुपये

Sat, 10 Oct 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Government school
जिला ​शिक्षा सदन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के 10 राजकीय हाई स्कूलों और 74 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को खेलों का सामान खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि दी गई है। इस राशि से स्कूलों में खेल उपकरण खरीदे जा सकेंगे। खेल का सामान खरीदने के बाद यदि राशि बचती है तो उससे खेल मैदानों की हालत सुधारने पर खर्च किया जा सकेगा।
शिक्षा विभाग की इस पहल से जिले के 84 राजकीय स्कूलों को लाभ मिलेगा। स्कूलों में खेल सुविधाएं बेहतर होने से विद्यार्थियों को अभ्यास करने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। खासकर उन खेलों के खिलाड़ियों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिनके लिए सीमित जगह में भी अभ्यास की व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन

स्कूलों को मिली राशि से विभिन्न खेलों से संबंधित सामान खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा बची हुई राशि का इस्तेमाल खेल मैदानों की दशा सुधारने के लिए किया जा सकेगा। कई स्कूलों में मैदानों को दुरुस्त करने और अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत रहती है। ऐसे में इस राशि से स्कूल अपनी जरूरत के अनुसार खेल संसाधनों को बेहतर बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस और कबड्डी जैसे खेलों के खिलाड़ियों को इससे विशेष लाभ मिल सकता है। इन खेलों के लिए अपेक्षाकृत छोटे मैदान या निर्धारित खेल क्षेत्र में अभ्यास किया जा सकता है। खेल उपकरण उपलब्ध होने और मैदानों की स्थिति बेहतर होने से विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास का अवसर मिलेगा।

खेल प्रतिभाओं को निखारने में मिलेगी मदद
समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा ने बताया कि जिले के सभी राजकीय हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को खेलों का सामान खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं। स्कूल इस राशि से अपनी जरूरत के अनुसार खेल उपकरण खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि उपकरण खरीदने के बाद बचने वाली राशि से खेल मैदानों की दशा भी सुधारी जा सकती है। स्कूलों में खेल सुविधाएं बेहतर होने से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed