फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government school students are not getting transport facilities

Yamuna Nagar News: सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रही ट्रांसपोर्ट सुविधा

Thu, 05 Sep 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Government school students are not getting transport facilities
जगाधरी। दूर से आने वाले सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निशुल्क परिवहन की सुविधा देने की योजना का लाभ नहीं मिला पा रहा है। चूंकि यह योजना केवल एक ही खंड में शुरू की गई है। ऐसे में अन्य खंडों के विद्यार्थी इससे वंचित है। जिसके चलते विद्यार्थियों को अपने स्तर पर आवागमन करना पड़ रहा है। इस योजना का क्रियान्वयन अभी केवल खंड छछरौली में किया जा रहा है। छछरौली खंड का चयन योजना में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया था। जिसके बाद इस साल से छछरौली में योजना शुरू कर दी गई है। जिसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल व विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार रूट मैप तैयार किया था। जबकि अन्य खंडों में अभी इसकी शुरुआत नहीं हो पाई है। वहीं, प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगने के कारण योजना का फिलहाल विस्तार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छछरौली के अलावा जिले के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां के विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई क्षेत्रों में रोडवेज की सर्विस न के बराबर है। जिसके चलते विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने के लिए निजी वाहनों व साधनों का सहारा लेना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं को होती है। स्कूल पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त प्रयास करना पड़ता हैं। वे सुबह जल्द स्कूल के लिए निकलते हैं और छुट्टी के काफी देर बाद घर पहुंचते हैं। कई क्षेत्र के स्कूल प्राचार्यों की ओर से रोडवेज को भी उनके रूट पर सेवा शुरू करने की मांग चुके हैं। इसके अलावा ग्रामीण, अभिभावक व अध्यापक भी विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा देेने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों व छात्राओं के लिए है। यह योजना पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए चलाई जानी है।
विज्ञापन

योजना के पायलट प्रोजेक्ट में छछरौली खंड का चयन किया गया है। जिसके बाद अब खंड के विभिन्न रूटों पर योजना के तहत सुविधाएं दी जा रही हैं। परंतु सभी स्कूल के विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। चूंकि इस खंड के केवल 25 स्कूलों के विद्यार्थियों को ही कवर किया गया है। जबकि खंड छछरौली में 150 से ज्यादा स्कूल हैं। बता दें कि जिले में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक के 1100 विद्यालय हैं। जिसमें करीब 1 लाख 15 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या करीब 30 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
वर्जन
सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा देने के लिए योजना अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत केवल खंड छछरौली में शुरू की गई है। अभी जिले के सभी खंडों के लिए आदेश नहीं मिले हैं। मुख्यालय के आदेश मिलने के बाद अन्य खंडों में भी इसकी शुरुआत की जाएगी।
शिव कुमार धीमान, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed