फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods worth thousands were stolen by breaking the lock of BRC office

Yamuna Nagar News: बीआरसी कार्यालय का ताला तोड़कर हजारों का सामान चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands were stolen by breaking the lock of BRC office
पहले अक्तूबर और जनवरी माह में हुई थी चोरी, अज्ञात पर पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

बिलासपुर। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सह खंड साधन समंवयक कार्यालय (बीईईओ कम बीआरसी)के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चोरों ने पांच माह में तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस बार चोर कार्यालय से दो तारों के बंडल, पंखे, इनवर्टर व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।

बिलासपुर के खंड संसाधन समन्वयक अर्थात बीआरसी नरेश पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को कार्यालय बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बलबीर सिंह कार्यालय पहुंचा तो उसने देखा कि शटर खुला पड़ा हुआ था। कमरों पर लगे चार ताले टूटे हुए थे। उन्होंने इसकी सूचना उसे व डायल 112 पर दी। इसके बाद वह और पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच करने पर कार्यालय से बिजली के तारों के दो बंडल, दो छत के पंखे, एक इनवर्टर व अन्य सामान चोरी था। इससे पहले भी कार्यालय में अक्तूबर 2023 और 18 जनवरी को चोरी हो चुकी है। बिलासपुर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed