फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods worth thousands stolen from shop

Yamuna Nagar News: दुकान से हजारों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen from shop
यमुनानगर। चोरों ने रेलवे रोड स्थित दुकान से बिजली के तार, एसी पाइप व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शास्त्री कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी रेलवे रोड पर मुल्तानी फास्ट फूड के सामने दुकान है। वीरवार शाम को काम समाप्त करके वह दुकान का शटर बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर खुला हुआ था। अंदर से बिजली के तार, एसी के पाइप व अन्य सामान गायब था।



चक्की से दो क्विंटल आटा चोरी, सीसीटीवी में आरोपी कैद
यमुनानगर। किसी व्यक्ति ने घोड़ो पीपली निवासी एक व्यक्ति की चक्की से दो क्विंटल आटा चोरी कर लिया। बूड़िया पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घोड़ो पीपली निवासी तेलू राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने घर पर ही आटा चक्की लगाई हुई है। उसकी चक्की से दो-तीन बार आटा चोरी हो गया था। इसलिए उसने अपनी आटा चक्की पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए है। वीरवार दोपहर को भी उसकी चक्की से करीब दो क्विंटल आटा चोरी हो गया। जब उसने सीसीटीवी फुटेज जांची तो उसने देखा कि दोपहर 12.21 बजे अज्ञात युवक चक्की में आया और आटा चोरी करके ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed