{"_id":"666f84ac8dd3c9df0b0662a7","slug":"goods-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-rice-mill-and-shop-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-120522-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राइस मिल, दुकान से लाखों रुपये का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राइस मिल, दुकान से लाखों रुपये का सामान चुराया
Mon, 17 Jun 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने तीन जगह पर चोरी करके लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में भटौली गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि फतेहपुर गांव में उसकी लक्ष्मी नारायण फूड्स के नाम से राइस मिल है। 12 जून की शाम वह राइस मिल को बंद कर के घर चले गए थे। अगले दिन सुबह चौकीदार चरणदास का फोन आया की राइस मिल के अंदर बिजली के ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया है। जब हम अपने मिल पर आए तब देखा की ट्रांसफार्मर के अंदर से तेल व पार्ट चोरी थे। साथ ही पानी की एक मोटर भी चोरी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
वहीं थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में लक्सीबांस निवासी सुभाष चंद ने बताया कि बिहारी चौक जठलाना पर उसकी वेल्डिंग की दुकान है। शनिवार दोपहर वह दुकान पर आया तो देखा दुकान की दीवार तोड़ कर किसी ने वेल्डिंग सेट की लीड, पानी देने वाला एक पंखा व 2000 रुपये चोरी कर लिया है। चोरी हुए सामान की कीमत 52000 रुपये है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
उधर थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में खजूरी गांव के किसान प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने खेत में घूमने के लिए गया। तब उसके ट्यूबवेल पर मोटर लगी हुई थी। रविवार सुबह जब वह खेत में गया तो वहां पर मोटर का खोल जिसमें तांबे की तार होती है वह नहीं था। किसी ने रात को उसे चोरी कर लिया। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके पड़ोसी किसान भूपेंद्र सिंह के खेत से भी मोटर व स्टार्टर चोरी हुआ है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।