फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods will be confiscated if there is encroachment on the road.

Yamuna Nagar News: सड़क पर अतिक्रमण करने पर सामान होगा जब्त

Sat, 21 Dec 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Goods will be confiscated if there is encroachment on the road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को वार्ड 15 में न्यू हमीदा कॉलोनी के पास ऊन मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बाजार में सड़क पर रखा दुकानदारों का सामान हटवाया।
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए दस्ते बनाए गए है। शुक्रवार को सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में गठित टीम वार्ड 15 की ऊन मार्केट में पहुंची। टीम में एसआई सुशील, सुमित लाठर, सुमित बैंस व होमगार्ड के जवान शामिल थे। टीम ने मार्केट में सड़क पर रखे दुकानदारों के सामान को उठाना शुरू किया।
विज्ञापन

जैसे ही निगम की टीम बाजार में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने स्वयं ही सड़क पर रखे सामान को उठाकर अंदर रखना शुरू कर दिया। इस दौरान सीएसआई सुनील दत्त ने दुकानदारों को समझाया कि सड़क पर जाम लगने से कई बार आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की सेवाएं प्रभावित होती है। इसलिए सभी दुकानदारों से अपील है कि वे सड़क पर सामान न रखकर दुकान के अंदर रखें। ताकि लोगों को परेशानी न हो। र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed