फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods stolen from sealed rest room rooms

Yamuna Nagar News: सील हुए विश्राम गृह के कमरों से चुराया सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen from sealed rest room rooms
यमुनानगर। तेजली में एक व्यक्ति के विश्राम गृह में नगर निगम ने सील लगाई थी। सील लगी होने के बावजूद चोरों ने अंदर के कमरे से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना नगर निगम अधिकारियों को दी गई। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सील खोलकर देखा। पुलिस ने केस किया है।
विज्ञापन

अशोका कालोनी निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका तेजली में चार बीघा जमीन में विश्राम गृह है। बीते 12 नवंबर 2024 को वह अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया गया था। 16 जनवरी को वह ऑस्ट्रेलिया से वापस यमुनानगर लौटे। इसके बाद दो फरवरी को वह अपने विश्राम गृह पर पहुंचे तो गेट पर नगर निगम का नोटिस चस्पा था। साथ ही मुख्य दरवाजे पर नगर निगम द्वारा सील भी लगाई गई थी। उसने दरवाजे से ही अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

बीते सोमवार को अमरजीत सिंह ने नगर निगम पहुंचकर सील खोलने की मांग की। जिसके बाद नगर निगम के एक कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर सील खोली।
सील खुलने के बाद जब वह अंदर पहुंचे तो पता चला कि एक कमरे से चोर आठ टेब स्टील, एक फ्लेश सैट स्टील, दो मिक्सर सैट स्टील, चार बैटरे इनवर्टर एमरोन मार्का, दो इनवर्टर नेक्सेस मार्का, एक माइक्रोवेव मार्का, 10 बंडल बिजली तार तांबा, 12 कंसील्ट बिजली, सीसीटीवी की तारें चोरी हुई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed