फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gold mangalsutra blown from woman's neck

Yamuna Nagar News: महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र उड़ाया

Fri, 03 May 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 May 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Gold mangalsutra blown from woman's neck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए कलश लेने के लिए खड़ी महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों से पांच महिलाएं चोरी करती नजर आ रही है। पुलिस ने रेलवे कॉलोनी निवासी सुदेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है।
रेलवे कॉलोनी निवासी सुदेश कुमारी ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल को श्री राधा कृष्ण सखा मंडल द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया जाना था। यात्रा शिवम पैलेस से शुरू होकर न्यू कम्यूनिटी सेंटर जगाधरी वर्कशाप जानी थी। वह भी इस कलश यात्रा में शामिल होने के लिए शिवम पैलेस में गई थी।
विज्ञापन

जब शिवम पैलेस में कलश दिए जा रहे थे। उस समय वहां पर काफी भीड़ थी। सभी औरतें कलश लेने के लिए लाइन में लगी थी। वह भी लाइन में लगी हुई थी। जो उसी समय वहां पर पांच औरतें आई। उन्होंने भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से ढाई ताेले सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया और वहां से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले से मंगलसूत्र चोरी होने के बारे में उसे शाम काे पता लगा। जिसके बाद पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। जिससे पूरी घटना की जानकारी मिली। पता लगने पर उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed