{"_id":"61df2dab6815b565de1addc6","slug":"gold-earrings-snatched-from-the-ears-of-a-woman-sitting-outside-the-house-yamuna-nagar-news-knl95849166","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारों के निशाने पर महिलाएं, घर के बाहर बैठी महिला के कानों से झपटी सोने की बालियां।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपटमारों के निशाने पर महिलाएं, घर के बाहर बैठी महिला के कानों से झपटी सोने की बालियां।
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी में बुधवार को घर के बाहर बैठी महिला के कानों की बालियां झपटमारों ने खींच ली। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शहर में घरों के बाहर बैठने वाली महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। पिछले पांच दिनों में छपटमारों ने तीन महिलाओं को निशाना बनाकर उनके कानों से सोने की बालियां झपट लीं। इसमें महिलाएं घायल हो गईं। ताजा मामला जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी का है। दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी अंगूरी देवी ने सेक्टर 17 पुलिस थाने में शिकायत देकर में कहा कि वह मंगलवार शाम पांच बजे अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी बाइक सवार दो युवक आए। आरोपियों ने उसके नजदीक आकर बाइक रोकी। इसके बाद बाइक से उतरकर एक युवक आया। आरोपी ने आते ही उसके कानों पर झपटामार कर सोने की दोनों बालियां छीन ली। इसके बाद आरोपी बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया मगर वे नहीं मिले। उसने मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश मटोरिया का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। झपटमारों ने सोमवार को सेक्टर 17 निवासी जगजीत सिंह की 78 वर्षीय मां कमला देवी के कानों से सोने की बालियां झपटी थीं। वारदात के समय वह घर के बरामदे में बैठी थी। इसके अलावा गत शनिवार को शास्त्री कॉलोनी में दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला और उसके ससुर को चाकू का डर दिखाकर 90 हजार रुपये लूट लिए थे। हालांकि अब तक किसी भी मामले में कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।