फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gold earrings snatched from elderly woman

Yamuna Nagar News: बुजुर्ग महिला से झपटी सोने की बालियां

Tue, 30 Sep 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gold earrings snatched from elderly woman
यमुनानगर। जगाधरी के झंडा चौक समीप बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बालियां झपट लीं। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में जगाधरी की कहरान गली निवासी 78 वर्षीय निर्मल देवी ने बताया कि 28 सितंबर की रात साढ़े सात बजे वह जगाधरी के झंडा चौक के पास गई थीं। इस दौरान बाइक से उतर कर एक युवक उसके पास आया। युवक ने उसके कान से सोने की बालियां झपट लीं और अपने साथी की बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों युवकों का पीछा किया, पर उनका पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed