फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Golanpur highway echoed with the sound of bullets

Yamuna Nagar News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गोलनपुर राजमार्ग

Sun, 12 Jan 2025 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Jan 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
Golanpur highway echoed with the sound of bullets
दीपेंद्र कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। शनिवार शाम को यमुनानगर का गोलनपुर गांव का राजमार्ग गोलियों की तडतड़ाहट से गूंज उठा। बदमाशों और एसटीएफ करनाल के बीच हुई मुठभेड़ की सूचना पर यमुनानगर पुलिस में भी खलबली मच गई। तुरंत ही यमुनानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डीएसपी राजेश, सीआईए-वन व दो थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने भी घटना स्थल पर साक्ष्य संकलन किए।
शनिवार शाम को गोलनपुर गांव के पास एसटीएफ करनाल और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बदमाशों ने टीम पर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में टीम ने भी फायरिंग की। घटना स्थल पर करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई। टीम ने बैकअप के लिए यमुनानगर पुलिस को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम यमुनानगर पुलिस में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन

तुरंत ही डीएसपी राजेश सीआईए-1 की प्रभारी केवल सिंह, एसएचओ थाना छप्पर प्रमोद वालिया और फर्कपुर थाना प्रभारी भी अपनी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। कुछ देर बाद ही फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके से एक बाइक, दो मोबाइल फोन, एक पिस्टल और कारतूस के खोके बरामद किए। इसके साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुूटाए गए। उधर, घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के पास भी भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2023 में भी हुई थी मुठभेड़ : वारदात करने के बाद बदमाश यमुनानगर की ओर रूख करते हैं। तीन राज्यों के बॉर्डर पर स्थित यमुनानगर से बदमाश फरार हो जाते हैं। नवंबर 2023 में भी बदमाशों और पुलिस के बीच यमुनानगर में ही मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दो बदमाश घायल हुए थे। संवाद
मुठभेड़ के बाद शहर में चलाया चेकिंग अभियान



यमुनानगर। मुठभेड़ की सूचना के यमुनानगर पुलिस में खलबली मच गई। तुरंत ही शहर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। जगह-जगह फोर्स तैनात कर दी गई। गाड़ियों की तलाशी ली गई। पुलिस का मूवमेंट देखकर शहरवासी भी दहशत में आ गए।


शाम को यमुनानगर पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश यमुनानगर की ओर भागे हैं और उनकी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ हो गई। इसके बाद यमुनानगर पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क हो गई। यमुनानगर में हर चौराहे पर नाकेबंदी कर दी गई भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग की। बाइक सवार और कार सवारों की तलाशी के बाद ही जाने दिया गया। सिविल अस्पताल के आसपास भी भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed