फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   God Bless Public School first in group dance

Yamuna Nagar News: समूह नृत्य में गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल प्रथम

Sun, 19 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
God Bless Public School first in group dance
प्रतियोगिता के विजेता टीम के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से करवाई जा रही जिलास्तरीय प्रतियोगिता का शनिवार को छठा दिन रहा। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा मुख्यातिथि रहे। इस दौरान ग्रुप तीन में 15 विद्यालयों के नौवीं और दसवीं के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छठे दिन समूह नृत्य, गायन, रंगोली व फन गेम्स (लड़के व लड़कियां ) में भाग लिया।

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंदर सिंह ने बताया समूह नृत्य में गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल मुजाफत कलां की टीम प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी की टीम द्वितीय और इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी की टीम तृतीय रही। रंगोली में मोहन लाल ने पहला, राजपाल ने दूसरा और अनिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। फन गेम्स (लड़के) में जतिन प्रथम, ईशु द्वितीय और कविश तृतीय रहे। फन गेम्स (लड़कियों) में भूमि ने पहला, महक ने दूसरा और लिटिल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस दौरान बाल कल्याण परिषद के आजीवन सदस्य गोबिंद सिंह भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम सुचारू चलाने में जिला बाल कल्याण कार्यालय से अंकित पांडे, संजीव ओझा, नवीन, संदीप और विकास कपूर ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में शिक्षक आस्था श्रीवास्तव, अंजू, सतबीर, निशा, भूपिंदर कौर, किरण व गोबिंद सिंह ने बतौर निर्णायक भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन बालकुंज से पीओ दीपक कुमार मंथन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed