फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Go to the firing of the smugglers Gorkshkaen

गो तस्करों ने गोरक्षकाें पर की फायरिंग

Sun, 17 Nov 2013 01:37 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 17 Nov 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
Go to the firing of the smugglers Gorkshkaen
गो तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह गो रक्षा टास्क फोर्स और
विज्ञापन
गोरक्षा दल के सदस्यों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने और फायर करने से नहीं चुकते। गो तस्कराें ने कई बार गो रक्षकों पर फायरिंग करने और उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया।

ऐसा ही एक मामला शनिवार सुबह खिजराबाद थाना क्षेत्र के गांव अराईयांवाला में हुआ। जहां पर पशु तस्करों ने गो रक्षा दल के दो सदस्यों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और उन पर गोली चलाई। घटना में दो गो रक्षा दल के सदस्य गोली लगने से बाल-बाल बच गए। गोली गाड़ी की बॉडी के आरपार हो गई। पुलिस ने अज्ञात गो तस्कराें के खिलाफ मामला दर्जकर कैंटर को कब्जे में ले लिया। कैंटर से 15 गोवंशजाें को मुक्त करवाया गया। जिनमें एक गाय और बछड़ा मृत मिला।

गो रक्षा टास्क फोर्स और गो रक्षा दल के सदस्याें पर हमला करने की यह लगभग दसवीं घटना है। गोरक्षा दल के अध्यक्ष सचिन भटौली और गोरक्षा टास्क फोर्स के इंचार्ज मेवा राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रात के समय पंजाब से एक कैंटर में भर कर गोवंशजाें को वध के लिए अराईंयावाला के रास्ते यूपी ले जाया जाएगा। सूचना के मुताबिक अराईयांवाला गांव के पास टास्क फोर्स और गोरक्षा दल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की। इस दौरान उन्हाेंने मार्ग में कील लगे पट्टे डाल दिए।

तड़के करीब तीन बजे उन्हेें छछरौली की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। जैसे ही उन्हाेंने कैंटर को रुकने का इशारा किया गया तो कैंटर चालक ने कैंटर को उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। मुश्किल से सभी ने अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी तस्कर वहां से भागने लगे। लेकिन मार्ग में रखे कील के फट्टे से निकलने पर कैंटर के पहिये में पंक्चर हो गया। लेकिन कुछ दूर तक आरोपी तस्कर उसे भगाते रहे।

 उन्हाेंने उनका काफी दूर तक पीछा किया। जैसे ही उन्हाेंने तस्करों की गाड़ी के ऊपर काबू पाया तो तस्करों ने उन पर फायर कर दिया। गोली गो रक्षा दल के अध्यक्ष सचिन भटौली और संजीव के पास से गुजरते हुए गाड़ी की बॉडी से आर-पार हो गई। फायर करते हुए गो तस्कर अंधेेरे का फायदा उठा कर साथ लगती यमुना नदी के लाल टोपी घाट के रास्ते यूपी में फरार हो गए। गो टास्क फोर्स के इंचार्ज मेवा राम का कहना है कि वह जिले से गोतस्करी को समाप्त करने को लेकर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed