फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   girls student raped in cafe

फैशन डिजाइनिंग की छात्रा को कैफे में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
girls student raped in cafe
फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही एक छात्रा ने बीएससी नर्सिंग के छात्र पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगाये हैं। यही नहीं आरोप है कि बाद में आरोपी छात्र ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए और अब इंकार कर दिया। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला के होली स्थित आईटीआई में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। वहीं आरोपी छात्र करनाल के गांव मखाली निवासी गुरदेव एमएम मुलाना यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। जनवरी 2019 में उसकी मुलाकात गुरदेव से दोसड़का बस अड्डे पर हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसका फोन नंबर ले लिया। फिर उससे फोन पर रोजाना बात करने लगा और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उससे शादी करने की बात कहने लगा। नौ दिसंबर को आरोपी उसे शादी का झांसा देकर जीएनजी रोड स्थित एक कैफे गुड लक में लेकर गया, जहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ दिया, जिसे पीकर वह बेहोश गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसे अपनी बहनों व अन्य परिजनों से मिलाया और शादी करने की बात कही, लेकिन अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई मीना का कहना है कि पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed