{"_id":"5f25b2928ebc3ea071200e65","slug":"girls-collage-will-open-in-pratapnagar-yamuna-nagar-news-knl39394082","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापनगर में खुलेगा कन्या महाविद्यालय, सीमा से सटे चार प्रदेशों की बेटियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापनगर में खुलेगा कन्या महाविद्यालय, सीमा से सटे चार प्रदेशों की बेटियों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर खंड को कन्या महाविद्यालय की सौगात मिलने से क्षेत्र में खुशी है। महाविद्यालय बनने की अनुमति का लेटर मिलते ही क्षेत्र की बेटियों में काफी उत्साह है। क्षेत्र की लड़कियों को पहले उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता था। जिस कारण अधिकांश लड़कियां केवल स्कूली शिक्षा तक ही पढ़ाई करती थीं। लंबे समय से लोग क्षेत्र में कॉलेज खोले जाने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी होने पर क्षेत्र में खुशी है। बकरीद और रक्षाबंधन पर मिली सौगात से क्षेत्र में जश्न का माहौल है। क्षेत्र की लड़कियों को प्रतापनगर से 15 किलोमीटर दूर छछरौली सरकारी कॉलेज जाना पड़ता था। इससे पहले घाड़ क्षेत्र के ताहरपुर कलां गांव को लड़कियों के लिए कॉलेज की सौगात मिल चुकी है। जिसकी इमारत का निर्माण जारी है। जल्द ही यहां क्लासेज शुरू हो जाएंगी।
हरियाणा सरकार ने नौ जिलों में कन्या महाविद्यालय की सौगात दी है। जिसमें जिले का प्रतापनगर भी शामिल है। जो कि शिक्षामंत्री कंवरपाल के पैतृक गांव से सटा हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन गुप्ता, अशोक चौधरी, विजय सिंगला, चेयरमैन मंगतराम काला आदि ने बताया कि सरकार ने यमुनानगर, सिरसा, सोनीपत, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी व पंचकूला जिलों को वूमेन कॉलेज के लिए चिन्हित किया है। इसकी औपचारिक घोषण मुख्यमंत्री रक्षाबंधन के दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे।
प्रतापनगर तीन राज्यों की सीमा की सीमाओं से सटा हुआ है। कस्बा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश राज्य की सीमाओं को छूता है। क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय बनाए जाने की मंजूरी मिलने से सभी क्षेत्रों में खुशी है। कॉलेज बनने से प्रतापनगर के साथ लगते उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड व हिमाचल की सीमावर्ती क्षेत्रों की लड़कियों को भी बहुत लाभ होगा। मंडलाध्यक्ष कैलाश शर्मा, सरपंच प्रवीण अग्रवाल, सरपंच संगीता कलेसर, बक्करवाला सरपंच अशोक मान आदि ने कहा कि क्षेत्र की सालों लंबित मांग पूरी कर सरकार ने आम आदमी का हित किया है।
विज्ञापन
प्रतापनगर में कन्या महाविद्यालय की इमारत निर्माण के लिए पंचायत की ओर से छह एकड़ भूमि का प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जाएगा। इस महाविद्यालय की खिजराबाद बिलासपुर रोड पर सहकारी बैंक खिजराबाद के समीप पंचायत की छह एकड़ जमीन में बनाने की योजना है। जिसकी मंजूरी मिलते ही महाविद्यालय के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पंचायत कस्बे में कॉलेज खोलने की घोषणा से उत्साहित है।