फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls are not safe even at home, their own children are sexually harassing them.

Yamuna Nagar News: घर में भी सुरक्षित नहीं बच्चियां, अपने ही कर रहे यौन उत्पीड़न

Fri, 03 May 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Girls are not safe even at home, their own children are sexually harassing them.
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। जींद के सरकारी स्कूल में 142 छात्राओं के साथ प्रिंसिपल द्वारा की गई छेड़छाड़ का मामला उजागर होने के बाद जिले में सेफ सिटी टीम विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में जाकर बच्चियों को जागरूक कर रही है। इस दौरान सेफ सिटी टीम की ओर से छात्राओं से की जा रही बातचीत के दौरान चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
बातचीत में पता चल रहा है कि छोटी-छोटी बच्चियां बाहर नहीं बल्कि खुद खुद अपने ही घर में यौन उत्पीड़न हो रहा है। बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाला भी कोई और नहीं बल्कि उनका सगा व सौतेला पिता, भाई, चचेरा भाई, ताया, फूफा व जीजा जैसे लोग शामिल हैं। सेफ सिटी टीम के सामने अब तक 60 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आया चुके हैं।
विज्ञापन

सेफ सिटी टीम की इंचार्ज एएसआई नीलम देवी व हेड कांस्टेबल सुरेंद्र हैं। टीम जिले में अब तक 129 स्कूलों व कॉलेजों में जाकर छात्राओं को गुड व बैड टच के बारे में बता चुकी हैं। छात्राओं को जागरूक किया जाता है। जिन्हें बताया जाता है कि यदि कोई उनसे छेड़छाड़, पीछा करना, परेशान करना, उनके साथ साइबर क्राइम आदि करता है तो वह इसकी शिकायत महिला हेल्प लाइन, महिला थाना या फिर पुलिस कंट्रोल रूम में कर सकती हैं। उनकी पहचान गुप्त रखते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ छात्राओं ने टीम को बताया कि घर पर उनके साथ छेड़छाड़ की जाती है। किसी के साथ भाई ने तो किसी के साथ सौतेले व सगे पिता और जीजा ने छेड़छाड़ की। जो छात्राएं इस छेड़छाड़ का शिकार हो रही हैं उनमें तीसरे से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राएं ज्यादा हैं। दरअसल इस उम्र की छोटी बच्चियों को मोबाइल दिखाने का लालच देकर, उन्हें जान से मारने की धमकी देकर या फिर भाई, बहन या मां को जान से मारने का डर दिखाकर छेड़छाड़ कर रहे हैं।
60 से अधिक बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आने के बाद सेफ सिटी की टीम ने उनके परिजनों से बात की। इस दौरान हैरान करने वाली बात यह सामने आई की उन्होंने इसे लेकर छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने इसे घरेलू मामला बताया।
हालांकि परिजनों ने यह आश्वासन दिया कि वह इस पर नजर रखेंगी और आरोपियों से अपने स्तर पर बात करेंगे। इतने मामलों में से सेफ सिटी टीम एक परिवार को शिकायत देने के लिए मना लिया। जिस पर थाने में केस भी दर्ज करवा दिया गया। परंतु केस दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों ने मिलकर समझौता कर लिया। संवाद

पीड़िता के परिजनों से लेते हैं फीडबैक : नीलम
सेफ सिटी टीम की इंचार्ज एएसआई नीलम देवी ने बताया कि राजकीय व निजी स्कूल, कॉलेजों में जाकर छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कुछ छात्राएं ऐसी होती हैं जो कार्यक्रम में गुमसुम बैठी रहती हैं। इससे अंदाजा लग जाता है कि उनके साथ कुछ न कुछ घटित हुआ है। इसलिए उनसे विशेष तौर पर बातचीत की जाती है। छात्राओं को डेमो करके बताया जाता है कि गुड टच व बैड टच क्या है। प्रयास यही कर रहे हैं कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत दिलाकर उन पर कार्रवाई कराई जाए। जो शिकायत नहीं करते उनसे फीडबैक लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed