फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   girls,475 mARKS, MANSI, FRIST

लड़कियां फिर रहीं आगे, 475 अंकों के साथ मानसी जिले में अव्वल

Tue, 23 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Tue, 23 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर/जगाधरी वर्कशाप। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से शाम को दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा। परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना मिलते ही स्टूडेंट्स स्कूल और कैफे में पहुंच गए। हालांकि परिणाम जानने के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी, और बोर्ड की साइट कई बार नहीं चली।
विज्ञापन

बोर्ड के मुताबिक दसवीं कक्षा की परीक्षा में इस बार जिले भर के 14 हजार 533 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से कुल 5643 बच्चे ही पास हुए हैं। लड़कों का परीक्षा परिणाम 28.9 प्रतिशत रहा, वहीं लड़कियों का परिणाम 28.34 प्रतिशत रहा। इस बार भी निजी स्कूल का परिणाम सरकारी स्कूलों के मुकाबले अच्छा रहा। जिले में सरकारी स्कूलों के कुल 7152 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें  से 2331 बच्चे पास हुए हैं। इसी तरह निजी स्कूल के 6069 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 2653 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पांच निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पहले तीन स्थान हासिल किए हैं।  विश्व समता हाई स्कूल गांधी नगर की दसवीं कक्षा की छात्रा मानसी ने 475 अंक लेकर  जिले में टॉप किया है। स्टार-वे हाई स्कूल लक्ष्मी गार्डन की छात्रा मोनिका 474 अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया है। शिवालिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ की छात्रा अंजली और होली हार्ट हाई स्कूल के ललित ने 473-473 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 आए मेरिट सूची में
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में न्यू-हैप्पी सीनियर सेकेंडरी का परिणाम शानदार रहा। प्रिंसिपल कमलेश सिक्का ने बताया कि दसवीं कक्षा में कुल 84 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 13 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया, जबकि 43 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। शुभम ने सर्वाधिक 91 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। ज्योति यादव ने 87.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में दूसरा तथा रोहित ने 85.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जिले में हासिल किया दूसरा स्थान
स्टॉर-वे हाई स्कूल की छात्रा मोनिका ने 474 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। मोनिका का परीक्षा परिणाम देख कर स्कूल में खुशी का माहौल छा गया। टीचर और स्टूडेंट्स ने उसे बधाई दी। प्रिंसिपल रेणुका ने बताया कि सौरभ और निशा ने 8.8 अंक लेकर दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह सरिता, करण, योगेश, डिंपल ने मेरिट में जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि कुल 16 विद्यार्थियों में से 8 ने मेरिट में जगह बनाई है।

अच्छा रिजल्ट आने पर बांटी मिठाई
नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंप का परीक्षा परिणाम भी अच्छा रहा। प्रिंसिपल ने बताया कि शीलत ने 475 अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। इसी तरह 455 अंक लेकर अमिशा दूसरे तथा सुनीता 426 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी के 39 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई।  प्रिंसिपल सतीश गर्ग ने बताया कि पहले तीन स्थान पर लड़कियों ने कब्जा किया। जिसमें प्रभजोत कौर ने 451 अंक लेकर पहला, प्रियंका ने 450 अंक लेकर दूसरा तथा 445 अंक लेकर मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

आईपीएस बनाना चाहती है मानसी
जगाधरी वर्कशाप। दसवीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाली मानसी का सपना आईपीएस बन कर देश की सेवा करना है। मानसी के 475 अंक मिले हैं। वह कहती है कि अपने इस सपने को पूरा करने के लिए दिन में आठ घंटे तक मेहनत करती थी। मानसी ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक आएंगे। इसके लिए उसने कड़ी मेहनत भी की थी। हालांकि मानसी का बड़ा भाई विक्रांत सैनी ने भी इसी स्कूल में दसवीं की परीक्षा पास की है। विक्रांत के 355 अंक आए हैं। मानसी के पिता विरेंद्र सैनी दुकान चलाते हैं और उसकी मां अर्चना हाउस वाइफ हैं।

लेक्चरार बनना चाहती है मोनिका
स्टार वे हाई स्कूल की छात्रा मोनिका ने 474 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। मोनिका का सपना लेक्चरार बने। मोनिका कहती है कि उम्मीद के मुताबिक ही परीक्षा परिणाम आया है और इस मुकाम को पाने के लिए उसने चार से पांच घंटे तक लगातार मेहनत की है। मोनिका के पिता राज मिस्त्री हैं, जबकि मां निजी स्कूल में पढ़ाती हैं।


शुभम बनना चाहता है इंजीनियर
दसवीं कक्षा में न्यू-हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अव्वल रहने वाले शुभम इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है। उसके पिता श्री-तीर्थराज सब्जी की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुभम का बड़ा भाई बीसीए और बहन बीकॉम कर रहे हैं। शुभम ने बताया कि उसका सपना था कि वह दसवीं कक्षा में टॉप करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed