{"_id":"7a420e1867908165a4326e0112d4b22c","slug":"girl-raped-by-neighbour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लड़की के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ अगवा करने व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की आठ जून को किसी काम से बाहर गई थी।
इस दौरान उसका पड़ोसी युवक ने बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। आरोपी ने उसकी लड़की को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजन लड़की को पुलिस थाने लेकर पहुंचे। शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया। मेडिकल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रही एसआई शीलावंती ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।