फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl missing leaving Activa and mobile at Dadupur head, fear of drowning in canal

दादूपुर हेड पर एक्टिवा और मोबाइल छोड़ युवती लापता, नहर में डूबने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Girl missing leaving Activa and mobile at Dadupur head, fear of drowning in canal
यमुनानगर। गांव दड़वा से एक्टिवा पर निकली युवती लापता हो गई। युवती की एक्टिवा, मोबाइल व चप्पल दादूपुर हेड के पास मिले है। जिससे युवती के पश्चिमी यमुना नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर परिजन बुलाए। जिन्होंने एक्टिवा, मोबाइल व चप्पलों की पहचान की।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की नहर में तलाश शुरू कर दी है। बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दादूपुर हेड के पास एक एक्टिवा खड़ी है। उसके पास ही मोबाइल व चप्पल पड़े हुए है। जिससे किसी के नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मोबाइल व एक्टिवा के नंबर के आधार पर परिजनों की सूचित किया गया। जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह एक्टिवा बसंत विहार निवासी रूबी की है। जो अब उनके साथ दड़वा गांव में रहती है। सोमवार को दिन के समय वह एक्टिवा पर घर से निकली थी। लेकिन उसके बाद लौट कर नहीं आई। उन्होंने आशंका जताई कि रूबी एक्टिवा, मोबाइल व चप्पल दादूपुर हेड पर रखकर नहर में डूब गई। इसी अंदेशे पर उसकी नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी पूर्ण सिंह का कहना है कि युवती की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए है। अंधेरा होने के कारण अब तलाश नहीं हो पाई। मंगलवार सुबह उसकी तलाश नहर में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed