{"_id":"66428320b1b2b4e1bc09a5b6","slug":"girl-escapes-from-home-after-locking-brother-in-bathroom-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-118944-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भाई को बाथरूम में बंद कर युवती घर से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भाई को बाथरूम में बंद कर युवती घर से फरार
Tue, 14 May 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 14 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। क्षेत्र के एक गांव की युवती की मां जब काम पर गई हुई थी तो उसी दौरान यह युवती अपने भाई को बाथरूम में बंद करके घर से फरार हो गई। घर से जाते समय यह युवती अपने तमाम दस्तावेज व घर में रखे पांच हजार भी ले गई। पुलिस ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ साल पहले पति की मौत के बाद से वह कालाअंब के कारखाने में काम करके अपने बेटे व बेटी को पाल रही है। वह 10 मई को काम पर चली गई थी। घर पर बेटा व बेटी थे। सुबह 11 बजे बेटे ने फोन करके बताया कि जब वह बाथरूम में नहा रहा तो बहन ने बाहर से कुंडी लगा दी।
किसी तरह वह बाहर निकला तो पता चला कि उसकी बहन घर से अपने दस्तावेज व पांच हजार नकद लेकर फरार हो गई है। एसएचओ अनिल ने बताया कि युवती की मां की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।