फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Get a container port constructed along the corridor

Yamuna Nagar News: कॉरिडोर के साथ कंटेनर पोर्ट का कराएं निर्माण

Tue, 10 Jun 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Get a container port constructed along the corridor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष दीपक कपूर के नेतृत्व में विधायक घनश्याम दास से मिला। उन्होंने रेल मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम व्यापारी वर्ग को सहयोग के लिए मांगपत्र सौंपा। इसमें कॉरिडोर के साथ कंटेनर पोर्ट के निर्माण कराए जाने की मांग की।
मित्तल ने विधायक को बताया कि यमुनानगर धार्मिक व औद्योगिक नगरी है। लघु व मध्यम व्यापारी राष्ट्र के व्यापार की रीढ़ की हड्डी हैं जो की बड़ी संख्या में रोजगार व जीएसटी भी सृजित कर सरकार के साथ विकास कार्यों में सहयोग करते हैं। जिले में रेलवे कॉरिडोर का निर्माण हुआ है। यहां पर कंटेनर पोर्ट का निर्माण करवाया जाए जो की एसईए पोर्ट से कंटेनर पोर्ट तक जुड़ा हो। जिससे व्यापारी को माल भाड़े में राहत मिलेगी और व्यापारी का व्यापार बढ़ेगा।
विज्ञापन

आयात- निर्यात में व्यापारी को सरलता होगा। खर्च व समय की बचत होगी। सुगमता से विदेशों में व्यापार कर पाएगा। संजय मित्तल ने कहा की आज कॉरपोरेट, एफडीआई व विदेशी व्यापारियों से लघु व मध्यम व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा है। अगर व्यापारी के निर्माण खर्चे में व माल ढुलाई में खर्च व माल भाड़ा की बचत होती है तो वह बड़ी कंपनियों से भी प्रतिस्पर्धा कर पाएगा जो की सरकार के सहयोग से ही संभव हो सकता है। इस मौके पर विपिन गुप्ता, कमल धीमान, विजय सेठी, विशाल गुप्ता, अभिराज राणा, चेतन भिक्षु, संजीव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed