{"_id":"0ae614048c3d813edfd5d6e9da36a0d8","slug":"gest-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ खूब गरजे गेस्ट टीचर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ खूब गरजे गेस्ट टीचर्स
ब्यूरो,यमुनानगर, अमर उजाला
Updated Fri, 29 May 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तार किए अतिथि अध्यापकों की रिहाई और नौकरी पक्की करने की मांग को लेकर गेस्ट टीचरों का रोष-प्रदर्शन उग्र रूप लेता जा रहा है। वीरवार को हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के बैनर तले जिले के गेस्ट टीचरों ने अन्य अध्यापक व कर्मचारी संगठनों के साथ जगाधरी अनाज मंडी गेट से कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओपी धनखड़ के पुतले की शवयात्रा निकाली। महिला गेस्ट टीचराें ने पुतले को कन्हैया साहिब चौक के पास एनएच-73 पर ले जाकर जलाया। चेतावनी दी कि जब तक गिरफ्तार किए 44 गेस्ट टीचरों को रिहा और सभी गेस्ट टीचरों को पक्का नहीं किया जाता वे चुप नहीं बैठेंगे।
वीरवार दोपहर बाद करीब चार बजे जिले के सैकड़ों अध्यापक हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के बैनर तले जगाधरी अनाज मंडी गेट पर एकत्रित हुए। संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतपाल शर्मा के नेतृत्व में उन्हाेंने धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सतपाल शर्मा ने सरकार को चेताया कि जब तक सरकार गिरफ्तार किए 44 अतिथि अध्यापकों को बिना शर्त रिहा नहीं करती और गेस्ट टीचरों को एक कलम से पक्का नहीं किया जाता, तब तक अतिथि अध्यापक चुप नहीं बैठेंगे।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (संबंधित महासंघ) के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप सरीन और हरियाणा अध्यापक संघ (संबंधित कर्मचारी संघ) के जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी ने सरकार को चेताया कि जब तक सरकार अतिथि अध्यापकाें की मांगें नहीं मान लेती, सभी कर्मचारी संगठन आंदोलन को ओर तेज करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों में सुमन बख्शी, जितेंद्र, जगवंत सिंह, भूषण जगदीश, नितिन लांबा, जगदीप ने कहा कि अतिथि अध्यापक अपने रोजगार को स्थायी करने व गिरफ्तार साथियों की रिहाई के लिए हर कुर्बानी देंगे। धरना-प्रदर्शन कर हाथों में कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओपी धनखड़ का पुतला लेकर अध्यापक प्रदर्शन करते हुए एनएच-73 से होते हुए कन्हैया साहिब चौक पहुंचे। पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही।