{"_id":"921769d806338e4ff3f633438a1889bf","slug":"geeta-jayanti-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भगवत गीता मानवता के कल्याण का ग्रंथ: अरोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भगवत गीता मानवता के कल्याण का ग्रंथ: अरोड़ा
अमर उजाला/ ब्यूरो/ यमुनानगर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन के दशहरा ग्रांउड में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने श्रीमद्भगवत गीता पर आधारित हुईं जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मुख्य तिथि द्वारा गीता जयंती समारोह के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही झांकियों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
समारोह में उपस्थित लोगों से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि गीता जंयती समारोह को सफल बनाने में जिला प्रशासन द्वारा किए गए सभी प्रबंध सराहनीय थे। उन्होंने समारोह के आयोजन में सहयोग देने वाली सभी धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवत गीता किसी एक धर्म का ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह मानवता के कल्याण का ग्रंथ है। मानव जीवन की सभी समस्याओं का समाधान गीता में समाहित हैं। उन्होंने कहा कि गीता धर्म व सत्य का पथ प्रदर्शन करने वाली, सत्य की पहचान कराने वाली व भेदभाव दूर कराने वाली विलक्षण कृति है। जीवन और जगत में ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका समाधान गीता में न हो।
विधायक ने कहा कि गीता हमें निष्काम भाव से कर्म करने तथा धर्म तथा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला स्तर पर गीता जंयती मनाने का उद्देश्य गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गीता एक पवित्र ग्रंथ है, यह किसी एक जाति या धर्म का ग्रंथ नहीं बल्कि पूरे ब्रह्मांड का ग्रंथ है, जो मानव को निष्काम कर्म करने का संदेश देता है।
समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों व सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा दी गई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर एसपी डॉ. अरुण सिंह, एडीसी डॉ. शालीन, नगराधीश पूजा चॉवरिया, जगाधरी व बिलासपुर के एसडीएम प्रेमचंद व गिरीश कुमार, डीआरओ सतीश भारद्वाज, सिविल सर्जन डॉ. विजय गर्ग, एसई बिजली एचपी शर्मा, डीपीआरओ अवतार सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह व अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जिला में गीता जंयती समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से बनाई गई कमेटी के लगभग सभी सदस्यों व धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।