{"_id":"6abd6f40bd5182131804a216","slug":"gauravs-body-found-in-western-yamuna-after-four-days-family-suspects-murder-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163789-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चार दिन बाद पश्चिमी यमुना से मिला गौरव का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चार दिन बाद पश्चिमी यमुना से मिला गौरव का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
गौरव का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान बूड़िया नहर में डूबे 21 वर्षीय गौरव का शव मंगलवार शाम करनाल के इंद्री क्षेत्र में पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ। चार दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव मिलने पर परिजनों ने मौत को हादसा मानने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गौरव की हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के अनुसार, गौरव 25 सितंबर की रात नहर में डूब गया था। घटना के बाद से गोताखोरों की टीमें नहर में कई किलोमीटर तक उसकी तलाश कर रही थीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन रामकुमार के अनुसार, गौरव को अच्छी तरह तैरना आता था। वह पहले भी नहर में डूब रहे कई लोगों की जान बचा चुका था। ऐसे में उसके तेज बहाव में बहने की बात परिवार को समझ नहीं आ रही है।
परिजनों ने गौरव के दोस्तों के बयान पर भी संदेह जताया है। दोस्तों ने बताया था कि सभी नहर में नहाने गए थे, जहां गौरव तेज बहाव में बह गया। परिजनों का सवाल है कि यदि गौरव नहाने उतरा था तो शव मिलने के समय उसके शरीर पर सभी कपड़े कैसे मौजूद थे। उसके हाथ से कड़ा भी गायब है।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि हादसे वाली रात दोस्त घर लौट आए, लेकिन उन्होंने गौरव के डूबने की जानकारी नहीं दी। उनकी मां को अपने स्तर पर पूछताछ के बाद घटना का पता चला। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
बूड़िया थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच और हत्या की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।