फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gatka Dalwa road made smooth on the highway

Yamuna Nagar News: हाईवे पर गटका डलवा रास्ता किया सुचारू

Thu, 27 Jul 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gatka Dalwa road made smooth on the highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने छछरौली में पंजाबी रसोई के सामने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है। पानी निकासी का इंतजाम न होने के कारण यहां पर बारिश का पानी खड़ा रहता है। जिस कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश बंद होने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों ने बुधवार को यहां गटका डलवाकर नेशनल हाईवे को ठीक कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि अनाज मंडी छछरौली के पास नेशनल हाईवे 73ए में पानी निकासी ना होने के कारण हर समय पानी खड़ा रहता है वहीं बारिश का पानी भी यहां खड़ा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मंगलवार को अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसकी वजह से विभाग हरकत में आया और बुधवार को नेशनल हाई अथॉरिटी के कर्मचारियों ने यहां गटका डालकर रास्ता ठीक कर किया। हालांकि लोगों ने यहां सीमेंट ब्लॉक लगाने की मांग की है ताकि समस्या का स्थाई तौर पर समाधान हो सके।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी कंसलटेंट हरमेश सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे में बारिश की वजह से बने गड्ढों को भरा जा रहा है वहीं बारिश के बाद सड़क का मरम्मत कार्य भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed