फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Garbage on the streets, health hazard

Yamuna Nagar News: सड़कों पर कचरा, सेहत को खतरा

Mon, 09 Sep 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Garbage on the streets, health hazard
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कचरा उठान का ठेका करोड़ों रुपये में देने के बाद भी शहरी सड़कों पर कचरा बिखरा नजर आ रहा है। ऐसी तस्वीरें पॉश क्षेत्र मॉडल टाउन में भी सुबह से शाम तक दिख रही हैं। यही हाल नगर निगम क्षेत्र के कई गांवों, मोहल्लों व कॉलोनियों में हैं। यह कचरा बारिश में आसपास नालियों में जाकर पानी निकासी को ठप कर रहा है, वहीं धूप में सड़ने पर कचरे से निकलती दुर्गंध से भी लोग दो-चार हो रहे हैं।
वहीं कचरे से बढ़ते मक्खी-मच्छरों से लोगों को मलेरिया जैसे रोग का खतरा है। सब कुछ जगजाहिर होने के बाद भी नगर निगम अफसर कार्रवाई करते नहीं दिख रहे। इस पर निवर्तमान पार्षद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और नियमित कचरा उठान कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह ने कहा कि बारिश से गलियों-सड़कों पर जलभराव के साथ कचरा होना बीमारी को दावत देने जैसा है। क्योंकि इसी मौसम में मक्खी-मच्छर से संक्रमण व रोग होते हैं। इसका पता होने पर भी नगर निगम अफसर सफाई व कचरा उठान को लेकर गंभीर नहीं है। तभी धूप में कचरा सड़ रहा है और बारिश होने पर कीचड़ का रूप ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह कचरा नाले-नालियों में जाकर पानी निकासी ठप कर रहा है। इसमें मक्खी-मच्छर भी बढ़ रहे हैं, जो बीमारी की वजह बन सकते हैं। कचरे से निकलती दुर्गंध से भी लोग परेशान हैं। यह स्थिति तब है, जब नगर निगम की ओर से कचरा उठान का करोड़ों रुपये में ठेका दिया गया है। निगम अफसरों को चाहिए कि ठेका लेने वाली एजेंसी से डोर टू डोर सहित सार्वजनिक स्थानों से नियमित कचरा उठान कराए।
नियमानुसार डोर टू डोर व सार्वजनिक स्थानों से कचरा उठान वाहनों से इकट्ठा किए कचरे को कैल कचरा प्लांट में ही गिराया जा सकता है। लेकिन आजाद नगर, यमुना विहार व दशमेश कॉलोनी से लगती पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के रास्ते लगातार कचरा व मलबा गिराया जा रहा है। दशमेश कॉलोनी के विजय ने बताया कि लगातार कचरा गिर रहा है, जिससे निकलती दुर्गंध के कारण घर में दम घुटने लगता है। साथ ही कचरे से मक्खी-मच्छर भी बढ़ रहे है, जो बीमारी की वजह बन सकते हैं।
बिगड़ सकती शहर की स्वच्छ रैंकिंग
शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के लिए केंद्रीय टीमें कभी भी आ सकती हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था सुधरने की उम्मीद थी, पर इसके विपरीत हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। जगह-जगह बिखरे कचरे पर स्वच्छ सर्वेक्षण टीमों की नजर पड़ी तो शहर की स्वच्छ रैंकिंग बिगड़नी तय है।

संबंधित अफसरों को इस बारे में सभी जगह से कचरा उठान कराए जाने के निर्देश देंगे। अगर कहीं कचरा उठान नहीं होता तो इस बारे में नगर निगम को शिकायत भी दी जा सकती है। इस पर तुरंत कचरा उठान कराया जाता है। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed