फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Garbage is spoiling the beauty of the city

Yamuna Nagar News: शहर की सुंदरता में दाग लगा रहा कचरा

Tue, 05 Nov 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Garbage is spoiling the beauty of the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में जगह-जगह पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम की ओर से शहर में सफाई के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह हाल शहर के अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिल रहा है, जिससे शहरवासी परेशान हो रहे हैं। कचरा शहर की सुंदरता में दाग लगा रहा है।
कॉलोनियों के अलावा शहर के चौक चौराहों पर गंदगी के ढेर से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। शहर में कचरे के ढेर लगने के कारण जगह जगह पर लावारिस पशुओं का डेरा लग रहा है, जो कि वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का कारण है। छछरौली में भी युवक को लावारिस सांड ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था। अभी तक भी निगम लावारिस पशु तो छोड़ों शहर से गंदगी को साफ तक नहीं कर सका।
विज्ञापन

शहर में लगे गंदगी के ढेरों से शहर की सुंदरता को भी प्रभावित करने के अलावा लावारिस गोवंश भी जगह-जगह देखे जा सकते हैं जिसकी वजह से राहगीर चोटिल हो रहें हैं।शहर के काफी लोगों ने पहले भी इसके बारे में नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला और आज तक भी सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सड़कों की समय से सफाई नहीं हो रही है। ऐसे में सड़क किनारे के वार्डों में गंदगी से बीमारियां पनपने की आशंका बढ़ती जा रही है। शहर में लगे गंदगी के ढेरों के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है, जिन दुकानों व घरों के पास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं उनको हर समय बदबू के कारण नर्क भरी जिंदगी जीने को मजबूर होना पड़ा रहा है।
सुबह के समय जब लोग सैर करने के लिए निकलते हैं तो उनको शुद्ध हवा की जगह बदबू का सामना करना पड़ता है। वहीं तेज चलती हवाओं के कारण उड़ने वाला कूड़ा दुकानदारों व रिहायशी एरिया के लोगों के लिए प्रदूषित हवा का कारण बनता है, जिस कारण लोगों को सांस की बीमारी सहित अन्य संक्रमण वाली बीमारियां लगने का डर रहता है।
समय पर आएं सफाई कर्मचारी : विशाल
लक्ष्मी नगर के विशाल गुप्ता ने बताया कि पहले वहां पर भट्ठा हुआ करता था, लेकिन अब वहां पर कॉलोनी बस चुकी है और कई जगहों पर खाली प्लॉट भी हैं, जहां पर चूहे, नेवलों की भरमार हो गई है। रास्ते से गुजरने पर बदबू आती है और कॉलोनी में रहने वाले निवासी भी घरों में आती बदबू से परेशान हो गए है। कॉलोनी निवासी महिलाएं व पुरुष ज्यादातर कामकाजी हैं और समय से ड्यूटी पर जाते हैं अगर सफाई कर्मचारी समय से आए तो घरों का कूड़ा टिपर में डाल सकते हैं
कचरे में खाना ढूंढते हैं पशु : मोनिका
प्रहलाद पूरी कॉलोनी निवासी मोनिका डूमरा ने बताया कि गंदगी से बदहाल स्थिती हैं प्रह्लादपुरी कॉलोनी, आईटीआई, ससौली रोड, अमन पैलेस व अन्य जगहों पर भी कूड़े की भरमार है और पैलेसों के बाहर कर्मचारियों के द्वारा बचा हुआ खाना भी पैलेसों के बाहर गिराया जा रहा है जिसकी वजह से लावारिस गोवंश खाना तलाश करते हुए नजर आते हैं जिसकी वजह से राहगीरों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बीमारी फैलने का खतरा : रजनी
सरोजनी कॉलोनी की रजनी बाला ने बताया कि जहां पर कचरे के ढेर लगे हैं वहीं से स्कूली बच्चे जब इन कूड़ों के ढेरों के पास से निकलते हैं तो वे भी प्रदूषित हवा का शिकार हो रहें है जिसकी वजह से छोटे बच्चों में दमे की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है उनके लिए सड़कों के किनारों पर पड़ी मिट्टी व कूड़ा उनकी सास की बीमारी में बढ़ोतरी कर रहा है। सड़कों के किनारे पड़े कूड़ों के कारण लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed