फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Garbage and dirt removed from Dhari Workshop Road

जगाधरी वर्कशॉप रोड से हटाया कचरा और गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Garbage and dirt removed from Dhari Workshop Road
100 दिन स्वच्छता के विशेष सफाई अभियान के तहत निगम के सौ कर्मचारियों ने वीरवार को जगाधरी वर्कशॉप रोड की सफाई कर गंदगी और कचरा हटाया। तीन घंटे तक चले सफाई अभियान के तहत निगम कर्मचारियों ने वर्कशॉप रोड के साथ मीना बाजार व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार निगम की ओर से 100 दिन स्वच्छता के विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 28 अक्तूबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत वीरवार सुबह करीब 6 बजे निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा व हरजीत सिंह के नेतृत्व में 100 कर्मचारी शहीद भगत सिंह चौक (फव्वारा चौक) पर पहुंचे। निगम अधिकारियों ने यहां पहले कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाकर टीमें बनाई। इसके बाद सफाई निरीक्षक अमित कांबोज की देखरेख में कर्मचारियों ने शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक (कमानी चौक) तक वर्कशॉप रोड व सड़क के दोनों तरफ सफाई की। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे उगी झाड़ियों और घास को भी काटकर साफ किया। सफाई के बाद निकले कचरे को निगम कर्मियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से कचरा निस्तारण प्लांट में पहुंचाया। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि 21 अक्तूबर जगाधरी झंडा चौक से पत्थरों वाला बाजार व 28 अक्तूबर को संतपुरा गुरुद्वारा से एमएलएन कॉलेज तक सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed