फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gandhi House won the inter-house kabaddi competition

Yamuna Nagar News: गांधी सदन ने जीता अंतरसदनीय कबड्डी मुकाबला

Sun, 20 Apr 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Apr 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Gandhi House won the inter-house kabaddi competition
जगाधरी। सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में शनिवार को आठवीं कक्षा के लड़कों के लिए अंतःसदन कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या उषा शर्मा ने सिक्का उछाल कर टॉस करवा कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा के चारों सदन शिवाजी सदन, गांधी सदन, टैगोर सदन और नेहरू सदन के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतियोगिता में 40 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। हर खिलाड़ी ने अपनी टीम को विजय दिलवाने के लिए पुरजोर प्रयास किया।सबसे पहले नेहरू सदन व टैगोर सदन के मध्य मैच हुआ। दूसरा मैच गांधी सदन और शिवाजी सदन के बीच खेला गया। तीसरे मैच नेहरू सदन और शिवाजी सदन के बीच हुआ। जबकि फाइनल मैच टैगोर सदन और गांधी सदन के बीच खेला गया।
विज्ञापन

दोनों सदनों की टीमों ने मैच जीतने के लिए कड़ा प्रयास किया और एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी शानदार खेल कला का प्रदर्शन किया। विभिन्न सदनों के मुकाबले में गांधी सदन का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। गांधी सदन ने प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। जबकि टैगोर सदन दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, नेहरु सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि शिवाजी सदन अंतिम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता डॉ. भूपेंद्र सिंह, पुनीत कुमार, हरजिंद्र सिंह और तान्या के नेतृत्व में करवाई गई। प्राचार्या उषा शर्मा व उप-प्राचार्या पूजा त्रिखा ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों के लिए समय निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी हैं। इसके अलावा खेलों में सुनहरे भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में विजेताओं को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed