{"_id":"60e210938ebc3ecba16ef645","slug":"gagandeep-kaur-tops-in-gurbani-shloka-pronunciation-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl753906186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरबाणी श्लोक उच्चारण में गगनदीप कौर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरबाणी श्लोक उच्चारण में गगनदीप कौर अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के पंजाबी विभाग की ओर से राष्ट्रस्तरीय ऑनलाइन गुरबाणी श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। जीएनजी कॉलेज, यमुनानगर से गगनदीप कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुखविंद्र कौर और डॉ. गुरजिंद्र कौर ने निभाई। डॉ. सुखविंद्र कौर ने बताया कि कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब से बाबा फरीद, भगत कबीर एवं गुरु तेगबहादर साहिब आदि के श्लोकों का गायन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में एमएमपीजी, फतेहाबाद से रजतदीप सिंह, जीएनजी कॉलेज, यमुनानगर से गगनदीप कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आईआईएचएस, केयूके से गुरबिंदर कौर, जीएनजी कॉलेज, यमुनानगर से जसप्रीत कौर, गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर से अमनजोत कौर ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं गुरु हरिकृष्ण इंस्टिट्यूट जगाधरी से हरकमल कौर, जीएनजी कॉलेज की कवलजीत कौर, गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल से हरमीत कौर ने तृतीय स्थान पाया। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के श्लोकों में गहरा ज्ञान छिपा है। यह श्लोक हमारे जीवन के हर पड़ाव में जीने का सही ढंग सिखाते हैं और हमारा मार्गदर्शन भी करते हैं।