{"_id":"66427df4d4000af7bf0326c4","slug":"friend-stabbed-for-refusing-to-serve-alcohol-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-118922-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शराब पिलाने से इंकार पर दोस्त को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शराब पिलाने से इंकार पर दोस्त को मारा चाकू
Tue, 14 May 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 14 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ममीदी गांव में शराब पिलाने से मना करने पर उत्तर प्रदेश के सिरसता निवासी रविंद्र ने तारकेश्वर के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में ममीदी निवासी तारकेश्वर ने बताया कि वह ममीदी में किराये के कमरे में रहता है। उसके कमरे के पास ही उत्तर प्रदेश के गांव सिरसता निवासी रविंद्र उर्फ चौधरी भी रहता है। इससे वह दोनों दोस्त बन गए। वह दोनों जोड़ियों स्थित अलग-अलग फैक्ट्री में काम करते हैं। तारकेश्वर ने बताया कि 11 मई को रविंद्र उसके पास आया।
आरोपी ने उसे शराब पिलाने के लिए कहा। उसने आरोपी को शराब पिलाने से मना कर दिया। इस पर रविंद्र उसे गालियां देने लगा। आरोपी ने अपने कमरे से चाकू लाकर उसके पेट में कई वार किए। वह आरोपी से बचकर वहां से भाग निकला। उसने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। संवाद