फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

वीजा लगवाने के नाम पर चार लाख ठगे, आईडी से मोबाइल की सिम भी ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
fraud
मॉडल टाउन निवासी अभिषेक दुग्गल से विदेश का वीजा लगवाने के नाम पर एजेंट ने चार लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने इस दौरान उसकी आईडी पर मोबाइल सिम भी निकलवाई। तीन साल तक आरोपी उसे झूठे आश्वासन देता रहा, लेकिन उसका वीजा नहीं लगवाया। वीजा नहीं लगने पर जब उसने रुपये मांगे तो आरोपी ने वे भी देने से मना कर दिया। अब पैसे मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। परेशान होकर अभिषेक की पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और इम्मीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

माडल टाउन निवासी प्रतीका दुग्गल ने बताया कि 2016 में उसका पति विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उन्हें पता चला कि पंजाब के जालंधर निवासी सुखदेव सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उन्होंने आरोपी सुखदेख से संपर्क किया। उसके पति अभिषेक दुग्गल ने सुखदेव को कॉल की और उसका वीजा लगवाने की बात कही। आरोपी ने पहले चार लाख रुपये में वीजा लगवाने की बात कहीं। वे आरोपी की बातों में आ गए। इसके बाद आरोपी ने कई बार कॉल की। उसने बताया कि पैसे वीजा लगने के बाद देने होंगे। वर्ष 2017 में आरोपी यमुनानगर आया और उन्हें बताया कि वीजा लगवाने के लिए अप्लाई कर दिया गया है। आरोपी ने उन्हें कहा कि जल्द ही वीजा लग जाएगा। आरोपी पर विश्वास कर उन्होंने पहले डेढ़ लाख रुपये उसके खाते में तुरंत डलवा दिए। कुछ दिनों बाद फिर आरोपी को कॉल की, तो वह यमुनानगर आया और ढाई लाख रुपये नकद लेकर चला गया। उससे रसीद मांगी, तो उसने टाल मटोल कर दी और कहने लगा कि हमारी रजिस्टर्ड कंपनी है। जल्द वीजा लग जाएगा। लेकिन वीजा नहीं लगा। कुछ दिन बाद आरघोपी से बात की, तो वह फिर से टाल मटोल करने लगा। इस बीच उसने पति अभिषेक की आईडी पर सिम लिया। उस पर वीजा से संबंधित जानकारी आने की बात कहकर झांसे में लिया। करीब तीन साल तक आरोपी उन्हें झूठे आश्वासन देता रहा, लेकिन उनका वीजा नहीं लगवाया। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने देने से मना कर दिया। जो सिम उनके पति की आईडी पर ली गई। वह भी आरोपी के पास है। ऐसे में वह उसका भी दुरुपयोग कर सकता है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की कई धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed