फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से हड़पे 20 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
fraud
गांव जठलाना निवासी यशपाल को अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंट ने 20 लाख रुपये ऐठ लिए। युवक से रुपये लेकर आरोपी ने उसे अवैध तरीके से अमेरिका भिजवाया। लेकिन अमेरिका में अवैध तरीके से रहने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे वापस भारत भेज दिया। जिसके बाद प्रभावित युवक ने एजेंट से उसे अवैध रूप से विदेश भेजने पर लाखों रुपये की राशि वापस मांगी तो आरोपी ने राशि देने से मना कर दिया। जिसके बाद प्रभावित युवक ने मामले की शिकायत जठलाना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रभावित युवक की शिकायत पर आरोपी एजेंट के खिलाफ धारा 406, 420 व 10, 24 इमीग्रेशन एक्ट के तहत जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव जठलाना निवासी यशपाल ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं तक पास है और अच्छे रोजगार के लिए अमेरिका जाना चाहता था। जिसको लेकर उसके रिश्तेदार झीवरेहड़ी निवासी सुरेश कुमार ने उन्हे बताया कि कुरुक्षेत्र के गांव गजलाना निवासी गुरजैंट लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। जिसके बाद उन्होंने उससे संपर्क किया और 20 लाख रुपये में वैध तरीके से उसे अमेरिका भेजने का सौदा तय हुआ। जिसके बाद 21 जनवरी 2019 को पिपली से गुरजैंट उसे दिल्ली ले गया। जहां उसे उसके पासपोर्ट व हवाई टिकटें दी गई। उसे आदिसबाबा, साउपोलो, लीमा, इक्वाडोर जाने के लिए हवाई टिकटे दी गई। इसके बाद वह इक्वाडोर पहुंचा तो उसने एयरपोर्ट के बाहर से अपने भाई गणेश को फोन किया। गणेश ने बताया कि उसने एजेंट गुरजैंट को 5 लाख रुपये ओर दे दिये है। जिसके बाद एजेंट का आदमी उसे उसे जंगलों व नदियों के रास्ते अवैध तरीके से पनामा ले गया। जहां उन्हे जंगल में छोड़ दिया गया। जंगल में अज्ञात लोगों ने उन्हे लूट लिया। जंगल से बाहर निकले तो पनामा की सेना ने उन्हे पकड़ लिया। बाद में एजेंट का आदमी उन्हे छुड़वाकर ले गया। उन्हे एजैंट का आदमी मैक्सिकों ले गया और अमेरिका के बार्डर की दीवार को फांद कर उन्होंने वहां प्रवेश किया। इस दौरान अमेरिका में वहां की पुलिस ने उन्हें अवैध तरीके से रहने पर पकड़ लिया। पुलिस ने वापस उन्हें भारत भेज दिया। जिसके बाद वह अपने घर वापस आया और एजेंट गुरजैंट सुखदेव से उसने अपनी लाखों रुपये की राशि वापस देने को कहा। गुरजैंट ने उसे वैध तरीके से अमेरिका भेजने का वादा किया था, लेकिन उसे अवैध तरीके से अमेरिका भेजकर उसके साथ धोखा किया। पुलिस ने प्रभावित युवक यशपाल की शिकायत पर एजेंट गुरजैंट के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया है। थाना जठलाना प्रभारी इंस्पेक्टर पूर्ण सिंह मंढाण ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर एजैंट के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में नामजद एजैंट को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed