फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

अमेरिका भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
fraud
गांव घिलौर निवासी आकाशदीप को वैध तरीके से अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंट 14 लाख रुपये ऐंठ लिया। लेकिन आरोपी ने उसे अवैध तरीके से विभिन्न देशों की सीमाओं की लांग जंगलों के रास्ते अमेरिका के बोर्डर पर पहुंचाया। बॉर्डर की दीवार से कुदवाकर उसे अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल करवाया। अमेरिका में अवैध तरीके से रहने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और वापस भारत भेज दिया। यहां आकर आकाशदीप ने आरोपी एजेंट से अपने रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपी ने देने से मना कर दिए। जिसके बाद प्रभावित युवक ने मामले की शिकायत रादौर पुलिस को दी। पुलिस ने आकाशदीप की शिकायत पर आरोपी एजेंट कुरुक्षेत्र के सुखदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 व 10 ईमीग्रेशन एक्ट के तहत धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव घिलौर निवासी आकाशदीप ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2019 में रोजगार के लिए अमेरिका जाना चाहता था। उसके पिता सलखन सिंह ने उसे अमेरिका भेजने के लिए कुरुक्षेत्र के ठोल क्षेत्र के गांव सेखपुर निवासी सुखदेव सिंह से बातचीत की। आरोपी ने उसे वैध तरीके से अमेरिका भेजने के लिए 14 लाख रुपये का खर्च आने की बात कहीं। जून 2019 में उसके पिता ने आरोपी को 14 लाख रुपये व पासपोर्ट दिया था। जिसके बाद उसे एजेंट का फोन आने पर पाला फोक्स होटल दिल्ली में बुलाया गया। जहां उसे हवाई टिकट देकर रात 2 बजे की फ्लाइट से साउ पोलो जगह पर भेजा गया। वहां एयरपोर्ट पर वह 5 से 6 घंटे रूका। फिर उसे जहाज से इक्वाडोर भेजा गया। जहां वह दो दिन एक होटल में रूका। वहां उसे एजेंट का आदमी मिला। जो उसे ग्वाटाकाला बॉर्डर पार ले गया। बाद में उसे जंगलों व नदियों के रास्ते अवैध तरीके से पनामा में ले जाया गया। इस तरह एक देश से दूसरे देश एजेंट के आदमी उसे बॉर्डर पार करवाते रहे। अंत में वह मैक्सिको पहुंचा। जहां एजेंट के आदमियों ने उसे अमेरिका के बॉर्डर की दीवार से कुदवाकर उसे अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल करवाया। इस दौरान वह लगभग एक वर्ष तक अमेरिका में रहा। इस दौरान वहां की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे वापस भारत भेज दिया। जिसके बाद वह अपने घर वापस आया। आरोप है कि एजेंट सुखदेव ने उसे वैध तरीके से अमेरिका भेजने के रुपये लेकर अवैध तरीके से भेजा। उसने वापस आकर आरोपी एजेंट सुखदेव से अपनी लाखों रुपये की राशि वापस मांगी और कहा कि उसने उसे वैध तरीके से अमेरिका भेजने का वादा किया था। लेकिन उसे अवैध तरीके से अमेरिका भेजकर उसके साथ धोखा किया। लेकिन आरोपी ने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। रुपये मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने प्रभावित युवक आकाशदीप की शिकायत पर आरोपी सुखदेव सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसमेर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed