फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

हिस्सेदारह की प्रॉपर्टी पर फैक्टरी लगाने के लिए बैंक से ऋण ले कर हड़पे 90 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
fraud
कारोबार के हिस्सेदार की प्रॉपर्टी को सिक्योरिटी में रखकर व्यक्ति ने बैंक से 90 लाख रुपये का ऋण ले लिया। हिस्सेदार को पता चला तो उसने बैंक में इसकी शिकायत की। पीड़ित ने इस बारे पुलिस को शिकायत देकर व्यक्ति व उसके बेटों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन के शिवाजी पार्क निवासी जसविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में गांधीधाम निवासी उसके परिचित राजकुमार ने उसे हिस्सेदारी में प्लाइवुड की फैक्टरी लगाने की बात कही। जिससे वह उसकी बातों में आ गया और फैक्टरी लगाने को तैयार हो गया। कुछ दिन के बाद राजकुमार ने अपने बेटे साजन व गगन के साथ मिलकर पार्टनरशिप डीड बनवा ली। इस दौरान तीनों ने उसकी और उसकी पत्नी के नाम की संपत्ति को बैंक में गिरवी रखवा दी और 90 लाख रुपये लोन ले लिया। जसविंद्र सिंह ने तीनों पर आरोप लगाया कि ऋण लेने के बाद उन्होंने उसे पार्टनरशिप डीड से बाहर कर दिया। जब उसे पता चला तो उसने राजकुमार से बात की। राजकुमार उसे फैक्टरी लगाने के बारे आज कल आज कल करने लगा। लेकिन अरोपियों ने न तो फैक्टरी लगाई और न ही बैंक का ऋण भरा। जब उसने इसका विरोध किया। उसने तीनों से बैंक ऋण चुका उसकी प्रॉपर्टी मुक्त करवाने की बात कही, लेकिन उन्होंने इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि तीनों बाप बेटे न तो ऋण चुका रहे हैं और न ही फैक्टरी लगा रहे हैं। पुलिस ने जसविंद्र सिंह की शिकायत पर राजकुमार और उसके बेटे साजन व गगन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed