फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

अच्छे रोजगार के नाम पर दस लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
fraud
तीन ट्रेवल एजेंटों ने पुर्तगाल भेजकर अच्छा रोजगार दिलाने के नाम पर पिंजौरा निवासी योगेश से दस लाख 37 हजार रुपये ठग लिए। विदेश न भेजने पर जब योगेश ने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव पिंजौरा निवासी योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जून 2019 में वह रोजगार के लिए विदेश जाने के लिए घूम रहा था। इस दौरान उसे पता चला कि कैथल निवासी अनुराधा रानी लोगों को विदेश भेजकर रोजगार दिलाने का काम करती है। 26 जून 2019 को उसने आरोपी महिला अनुराधा रानी से मुलाकात की। जब उसके साथ मनोज और हरविंद्र भी थे। तीनों आरोपियों ने उससे बातचीत की। बातचीत के दौरान आरोपियों ने उसे बताया कि पुर्तगाल का वीजा जल्द लग जाएगा। वहां पर अच्छा रोजगार मिल जाएगा। जिससे वह कुछ ही दिनों में काफी रुपये कमा सकेंगा। वह आरोपियों की बातों में आ गया। इस दौरान आरोपियों ने उसे पुर्तगाल भेजकर रोजगार दिलाने पर दस लाख 37 हजार रुपये खर्च आने की बात कही। जिस पर वह राजी हो गया और उसने आरोपियों को विदेश में भेजने का खर्च दिए जाने की हामी भर दी। कुछ दिन के बाद आरोपी महिला अनुराधा अपने दोनों साथियों मनोज व हरविंद्र को लेकर छप्पर में पहुंच गई। जहां पर उसने आरोपियों को विदेश भेजने के खर्च की राशि आरोपियों को दे दी। आरोप है कि आरोपियों ने वादे के मुताबिक न तो विदेश ही भेजा और ना ही उसके रुपये वापस किए। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद योगेश ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में मामला दायर कर दिया। अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। छप्पर पुलिस ने देर शाम कोर्ट के आदेश पर योगेश की शिकायत के आधार पर आरोपी अनुराधा रानी, मनोज व हरविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सुर्जन सिंह का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed