फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: युवती को यूके भेजने के नाम पर 17.5 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 20 Oct 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटी को उच्च शिक्षा के लिए यूके भेजने का झांसा देकर 17.5 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ थाना छप्पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आरोप है कि कुरुक्षेत्र में एजेंसी चलाने वाले व्यक्ति और उसके साथी ने रुपये लेने के बावजूद युवती को विदेश नहीं भेजा। इतना ही नहीं युवती का असल पासपोर्ट, सिम कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेज की प्रमाणित प्रतियां और हस्ताक्षर करवाए गए खाली कागजात भी अपने पास रख लिए। रुपये और दस्तावेज वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

गांव पींजोरा निवासी निसार मोहम्मद ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी स्नातक है और आगे की पढ़ाई के लिए यूके जाना चाहती थी। जनवरी 2026 में उनका दूर का रिश्तेदार रियासत अली यमुनानगर आया था। उसने बताया कि वह अपने साथी अरुण कुमार के साथ बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को यूके भेजने के लिए 18 लाख रुपये खर्च आने की बात कही गई। इसके बाद बेटी का असल पासपोर्ट, दस्तावेज की प्रमाणित प्रतियां और 50 हजार रुपये नकद ले लिए गए। आरोप है कि इस दौरान युवती से खाली कागजों और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करवाए गए। फाइल की प्रक्रिया के नाम पर उसका सिम कार्ड भी ले लिया गया।
शिकायत के अनुसार फरवरी में निसार अपने बेटे के साथ कुरुक्षेत्र स्थित एजेंसी के कार्यालय में गया था। वहां एजेंसी संचालक ने बेटी को उच्च शिक्षा के लिए यूके भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवती के बैंक खाते से एजेंसी के खाते में 7.10 लाख रुपये भेजे गए। वहीं निसार के बेटे फिरोज खान ने गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग तारीखों पर 3.95 लाख रुपये भेजे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीन जुलाई को उसने रोहित कुमार के साथ एजेंसी कार्यालय जाकर 6.45 लाख रुपये नकद भी दिए। इसके बावजूद बेटी का वीजा नहीं आया और उसे विदेश नहीं भेजा गया। निसार के अनुसार काफी समय बीतने के बाद उसने आरोपियों से रुपये और दस्तावेज वापस मांगे, लेकिन उन्होंने टालमटोल की।

बाद में रुपये, पासपोर्ट और सिम कार्ड लौटाने से मना कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर उसे जान से मरवाने की धमकी दी गई। छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed