{"_id":"6ac942f2f27dca4d1505c625","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164319-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निवेश के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निवेश के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी
Sat, 10 Oct 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऑनलाइन निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर गांव पांसरा निवासी एक युवक ने 2.5 लाख रुपये की साइबर ठगी होने की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव पांसरा निवासी 34 वर्षीय अंकित कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन के माध्यम से अज्ञात ठग ने उनसे संपर्क किया था। ठग ने उन्हें इनकॉइन पे एप पर रुपये निवेश करने और इसके बदले भारी मुनाफा मिलने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर उन्होंने सात जनवरी से 21 मार्च के बीच अलग-अलग समय पर कुल 2.5 लाख रुपये निवेश कर दिए।
जब उसने निवेश की गई राशि वापस लेने का प्रयास किया तो अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। साइबर अपराध थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल नंबरों और बैंक खातों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।