{"_id":"6a4410d9b0365c295404cc24","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158698-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवती को निवेश का झांसा देकर 1.71 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवती को निवेश का झांसा देकर 1.71 लाख की ठगी
Wed, 01 Jul 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रतापनगर निवासी युवती साइबर ठगों के निवेश के झांसे में आकर 1.71 लाख रुपये गंवा बैठी। युवती ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार ठगों ने टेलीग्राम आईडी से उससे संपर्क किया और कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। शुरुआत में युवती का भरोसा जीतने के लिए उसकी आईडी पर निवेश पर अच्छा लाभ दिखाया गया। इससे उसे लगा कि निवेश सुरक्षित है और वह लगातार अलग-अलग किस्तों में रकम जमा करती रही।
आरोप है कि युवती ने कुल 1.71 लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद जब उसने अपनी राशि और लाभ निकालने का प्रयास किया तो उसकी आईडी अचानक ब्लॉक हो गई। इसके बाद ठगों से संपर्क भी पूरी तरह टूट गया। तब उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन का रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या टेलीग्राम पर मिलने वाले निवेश संबंधी आकर्षक प्रस्तावों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन रकम निवेश न करें।