{"_id":"6a2c6c2eb92b0abc5f0602af","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157714-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीएम और यूपी के सीएम के साथ तस्वीरें दिखाकर चार करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीएम और यूपी के सीएम के साथ तस्वीरें दिखाकर चार करोड़ ठगे
Sat, 13 Jun 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भारी मुनाफे का लालच देकर निवेशकों से चार करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। आरोप है कि आरोपी ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ अपने फोटो दिखाकर ठगी की है। पुलिस अब बैंक खातों में हुए लेनदेन की जांच में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में त्रिलोचन सिंह निवासी लक्ष्मी नगर कॉलोनी यमुनानगर ने आरोप लगाया कि विभिन्न कंपनियों के नाम पर निवेश योजनाएं चलाई गईं। आरोपियों ने कार्बन क्रेडिट और अन्य परियोजनाओं में निवेश पर भारी रिटर्न का दावा कर उनसे और अन्य लोगों से लाखों रुपये जमा कराए। शुरुआत में छोटे निवेश पर कुछ लाभ दिखाकर भरोसा बनाया गया, जिसके बाद बड़ी रकम निवेश करवाई गई।
शिकायत के अनुसार निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए सेमिनार आयोजित किए गए और प्रचार सामग्री में कंपनी से जुड़े लोगों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा रामदेव व अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ तस्वीरें दिखाई गईं। इससे निवेशकों को कंपनी की विश्वसनीयता का आभास कराया गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में भुगतान बंद कर दिया गया और रकम वापस मांगने पर धमकियां भी दी गईं। शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच में बैंक स्टेटमेंट, व्हाट्सएप चैट, पेन ड्राइव, प्रचार सामग्री और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धीरज सैनी, धरमवीर वर्मा, डॉ. संदीप चौधरी, रतन त्यागी और अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यमुनानगर शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों से भी की ठगी
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ करीब 35 लाख रुपये, परिवार के साथ 36 लाख रुपये तथा रिश्तेदारों और परिचितों के साथ करीब 50 लाख रुपये की ठगी हुई। अन्य कई निवेशकों के साथ भी लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कुल ठगी चार करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
सेमिनारों की चमक में दिखाए सपने
शिकायत के मुताबिक निवेशकों को जीरकपुर, जयपुर, अहमदाबाद समेत कई शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में बुलाया जाता था, जहां ऊंचे रिटर्न और वैश्विक स्तर पर कारोबार होने के दावे किए जाते थे। आरोप है कि आकर्षक प्रस्तुतियों, भव्य आयोजनों और चर्चित हस्तियों के साथ तस्वीरों वाली प्रचार सामग्री के जरिए लोगों का विश्वास हासिल किया गया। इसके बाद अधिक मुनाफे का भरोसा देकर बड़ी रकम निवेश कराई गई।