{"_id":"6a1f2859f110c580b4064824","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157083-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जर्मनी भेजने का झांसा देकर 9.22 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जर्मनी भेजने का झांसा देकर 9.22 लाख की धोखाधड़ी
Wed, 03 Jun 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। युवक को स्ट्डी वीजा पर जर्मनी भेजने झांसा देकर उसके पिता से 9.22 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। आर्थिक अपराध शाखा की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना फर्कपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव गोविंदपुरा निवासी महेंद्र ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी भेजना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र निवासी निशिन से हुई, जिसने खुद को इमिग्रेशन विशेषज्ञ बताते हुए जर्मनी का स्ट्डी वीजा लगवाने का भरोसा दिया।
आरोपी ने वीजा और यूनिवर्सिटी प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग समय में नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 9.22 लाख रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसके बेटे के दस्तावेज, एटीएम कार्ड और हस्ताक्षरित चेक भी अपने पास रख लिए। आरोप है कि आरोपी ने एटीएम और चेक का इस्तेमाल कर खाते से भी रकम निकाली।
विज्ञापन
कई महीनों तक वीजा प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिलाया जाता रहा, लेकिन न तो वीजा लगा और न ही यूनिवर्सिटी से कोई ऑफर लेटर मिला। बाद में पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रकम मांगने पर उसे धमकियां भी दी गईं। मामला आर्थिक अपराध शाखा पहुंचा, जहां जांच के दौरान आरोपी द्वारा ठगी कर अनुचित लाभ लेने की बात सामने आई। पुलिस आरोपी के बैंक खातों के लेनदेन की डिटेल खंगाल रही है।