{"_id":"6a189115cbc55ea0fe0399e4","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-156868-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: थाईलैंड टूर के नाम पर फर्जी टिकट देकर 7.50 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: थाईलैंड टूर के नाम पर फर्जी टिकट देकर 7.50 लाख की धोखाधड़ी
Fri, 29 May 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 29 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाईलैंड घुमाने के नाम पर तीन आरोपियों ने लाखों रुपये हड़प लिए। शहर थाना पुलिस ने फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रूपेश कुमार की शिकायत पर उधमगढ़ केअमित कुमार, अंबाला के गांव नोहनी केी राजीव कुमार और उत्तराखंड के देहरादून के पटेलनगर निवासी विजय डंगवाल उर्फ विजय उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रूपेश कुमार ने बताया कि अक्तूब 2024 में उनकी मुलाकात आरोपियों से हुई थी। आरोपियों ने खुद को थाईलैंड में होटल और टैक्सी कारोबार से जुड़ा बताया और 25 हजार रुपये प्रति व्यक्ति में चार रात और पांच दिन का पैकेज देने का दावा किया। पैकेज में एयर टिकट, होटल, टैक्सी और भोजन शामिल होने की बात कही गई। आरोपियों ने कमीशन और कार्यालय किराए का लालच देकर रूपेश को अपने साथ जोड़ लिया। उनके कहने पर बुद्धा इंटरनेशनल नाम से फर्म बनाई गई और बैंक ऑफ बड़ौदा, जगाधरी में खाता खुलवाया गया। ग्राहक इसी खाते में पैसे जमा करवाते थे, जिन्हें बाद में आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था।
मार्च 2025 में 14 लोगों का टूर सफलतापूर्वक कराने के बाद रूपेश का विश्वास बढ़ गया। इसके बाद 16 अप्रैल 2025 को 34 लोगों का दल थाईलैंड भेजा गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि होटल बुकिंग ही नहीं कराई गई थी। वापसी के दौरान एयर टिकट भी फर्जी निकले। भारत लौटने पर आरोपियों ने 22 लाख रुपये के तीन चेक दिए, लेकिन बैंक में लगाने पर सभी बाउंस हो गए।