{"_id":"6aca8f42dfa49a116e0a79c0","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164381-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 19 लाख की धोखाधड़ी
Sun, 11 Oct 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। युवक को न्यूजीलैंड का वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर 19 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने युवक को विदेश भेजने के लिए 22 लाख रुपये खर्च आने की बात कही थी। छछरौली थाना पुलिस ने पंजाब के मोहाली फेस तीन स्थित न्यू होरीजोन वीजा के मालिक अमरजीत सिंह, विक्रांत राणा, सोनिया और रमनदीप कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबाला के गांव रामपुर निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने इंटरनेट पर विदेश भेजने संबंधी एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उसकी बात रमनदीप कौर से हुई। इसके बाद वह अपने मामा के बेटे परमजीत सिंह के साथ गांव बरौली माजरा में उससे मिलने पहुंचा।
वहां रमनदीप कौर ने उसे न्यूजीलैंड का वर्क वीजा लगवाने का भरोसा दिया। इसके लिए 22 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। आरोपी महिला ने उसकी मुलाकात न्यू होरीजोन वीजा के मालिक अमरजीत सिंह, विक्रांत राणा और सोनिया से भी कराई। सभी ने उसे विदेश भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
निखिल ने बताया कि आरोपियों की बातों पर विश्वास करके वह न्यूजीलैंड जाने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद उसने आरोपियों को अलग-अलग किश्तों में कुल 19 लाख रुपये दे दिए। उसे उम्मीद थी कि जल्द ही उसका वर्क वीजा लग जाएगा और वह न्यूजीलैंड जाकर नौकरी कर सकेगा।
काफी समय बीतने के बाद भी जब वीजा नहीं लगा तो उसने आरोपियों से संपर्क कर अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपी पहले उसे टालते रहे और बाद में रुपये लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद निखिल ने पुलिस को शिकायत दी। छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उनकी तलाश की जा रही है।