फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: जानकार बनकर की ढाई लाख रुपये की ठगी

Mon, 21 Sep 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठग ने विदेश से कॉल कर गांव रसूलपुर निवासी श्योराम को अपना जानकार बताकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले उसे बातचीत में उलझाया और फिर अपने खाते में रकम ट्रांसफर करवा ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में श्योराम ने बताया कि 15 सितंबर को वह घर पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे अपना जानकार बताते हुए बातचीत शुरू की। आरोपी ने बातों में उलझाकर श्योराम से ढाई लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। उस समय आरोपी की बातों पर संदेह नहीं हुआ और खाते में रकम भेज दी।
विज्ञापन

रकम ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने श्योराम को दोबारा फोन किया और उससे और पैसे की मांग की। इस पर उसे आरोपी की बातों पर शक हुआ। उसने फोन पर आरोपी से पैसे मांगने का कारण पूछा और पहले भेजी गई रकम के संबंध में भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। कई प्रयासों के बावजूद संपर्क नहीं होने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस लेनदेन से संबंधित जानकारी जुटा रही है और जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई, उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed