{"_id":"67cdec1b1d1f4e50c003233d","slug":"fraud-of-lakhs-of-rupees-on-the-pretext-of-investing-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134293-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निवेश करने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निवेश करने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी
Mon, 10 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जगाधरी के व्यक्ति के साथ गोल्ड में निवेश करने का झांसा देकर 12.28 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। साइबर ठगों ने मुनाफा देकर व्यक्ति को अपने झांसे में लिया था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जगाधरी निवासी मुकेश बक्शी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर को उसके पास टेलीग्राम पर एक लिंक आया था। जिस पर क्लिक किया तो वह एक ग्रुप से जुड़ गया। जिसमें सोने की खरीददारी की बात हो रही थी। इसके बाद उसके पास एक युवती का फोन आया। युवती ने कहा कि गोल्ड में निवेश कर मुनाफा कमाया जा सकता है।
झांसे में लेकर उससे 10 हजार रुपये एक खाते में जमा कराए। कुछ देर बाद ही 14 हजार रुपये वापस कर दिए। इसके बाद 20 हजार रुपये निवेश कराकर अलगे दिन 24.500 रुपये उसके खाते में वापस कर दिए। इससे उसे कंपनी पर भरोसा हो गया।
इसके बाद उसने धीरे-धीरे लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिए। लेकिन, मुनाफा नहीं दिया गया। मुकेश बख्शी ने बताया कि बताया कि ठगों ने कुल 12 लाख 28 हजार रुपये की ठगी की गई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।