{"_id":"64b59b84f3a92d43680ee1f2","slug":"fraud-in-the-name-of-getting-australias-tourist-visa-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-2471-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर ठगी
Tue, 18 Jul 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर ठगों ने ईशरपुर निवासी अभिमन्यु से एक लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। आरोप चंडीगढ़ की स्काई हाई अबॉर्ड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के विशाल व अक्षय पर लगा है। सदर थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईशरपुर निवासी अभिमन्यु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल उसे ऑस्ट्रेलिया जाना था। इसके लिए वह दो सितंबर 2022 को चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित स्काई हाई अबॉर्ड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी में गया। वहां उसकी मुलाकात विशाल व अक्षय से हुई। दोनों आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये का खर्च बताया।
इसके लिए आरोपियों ने उसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, शपथ पत्र, आय प्रमाणपत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो व अन्य दस्तावेज मांगे। आरोपियों ने उसे विश्वास दिलाया कि उनकी फाइल रिजेक्ट होने पर उसके पूरे रुपये वापस कर दिए जाएंगे। तीन सितंबर को उसकी फाइल लगवाने का काम आरोपियों ने शुरू कर दिया। सात सितंबर को आरोपियों ने उससे 11800 रुपये व सभी दस्तावेज ले लिए।
विज्ञापन
इसके बाद विभिन्न तारीखों में उसने आरोपियों के खाते में एक लाख 60 हजार रुपये जमा करवा दिए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे कहा कि उनकी फाइल दूतावास में जमा हो गई है। 14 नवंबर 2022 को उसके पास फोन आया कि उसकी ऑस्ट्रेलिया के वीजा की फाइल रिजेक्ट हो गई है। उसने आरोपियों से कहा कि फाइल रिजेक्ट होने पर पैसे वापस किए जाएंगे। उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे।
आरोपियों ने उसे कहा कि कई बार ऐसा हो जाता है। वह दोबारा आवेदन करेंगे। आरोपियों ने उसे 25 नवंबर 2022 को दोबारा आवेदन करने की बात कही। जब वह आरोपियों के पास गया तो उन्होंने कहा कि उसका ऑस्ट्रेलिया टूरिस्ट वीजा के लिए आवेदन किया जा चुका है। 28 नवंबर को उसने आरोपियों को कई फोन किए, लेकिन उन्होंने नहीं उठाए। जब उसने ऑनलाइन जांच की तो उसकी फाइल दूतावास में लगी नहीं थी।
आरोपियों ने पुरानी फोटो एडिट कर उसे फर्जी आवेदन की कॉपी भेजी थी। जब उसने आरोपियों से इस बारे में बात कर अपने रुपये मांगे तो उन्होंने रुपये देने से साफ मना कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी सलिंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।